ृसोनिया की राष्ट्रीय ता का मुद्दा उठाने पर मुख्यमंत्री ने खोया आपा
हैदराबाद.04 मार्च.वार्ता. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी आज राज्य विधानसभा में उस समय आपा खो बैठे .जब भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.के सदन में नेता जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की राष्ट्रीयता पर सवाल उठा दिया 1 श्री रेड्डी की इस टिप्पणी पर तेलंगाना राष्ट्र समिति.टीआरएस. के सदस्यों के राज्य विधानसभा से इस्तीफे के बाद बोल रहे मुख्यमंत्री गुस्से से भर गए और उन्होंने भाजपा सदस्यों से संयम बरतने को कहा 1 भाजपा सदस्यों ने जब बार बार इस बारे में रुकावटें डालीं तो डा रेड्डी ने गुस्से से कहा कि वे इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें
उन्होंने श्रीमती गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाना अपमान के समान है 1 वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ 40 वर्ष से अधिक समय तक भारत में रह चुकी हैं और पूरी तरह भारतीय हैं 1 अजय.सुमन.राणा 2303वार्ता












Click it and Unblock the Notifications