दिल्ली सरकार ने दिनकर स्कूल की मान्यता रद्द की

नयी दिल्ली.05 मार्च.वार्ता. दिल्ली सरकार ने पिछले महीने शिक्षक की पिटाई से छात्रा के घायल होने के मामले में कडी कार्रवाई करते हुए पूर्वी दिल्ली के कोंडली स्थित दिनकर माडल स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है

दिल्ली सरकार की तरफ से आज जारी विग्यप्ति में कहा गया है कि शिक्षा निदेशक ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उक्त स्कूल की मान्यता को रद्द किया है 1 यह कार्रवाई पूर्वी दिल्ली के शिक्षा उप निदेशक आर एन शर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है

श्री शर्मा ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा रिंकी कौशिक को शिक्षक और प्रधानाचार्य ने शारीरिक प से प्रताडित किया जिससे उसके मस्तिष्क में खून के थक्के जमने और कोमा में जाने के कारण उसे अग्रसेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पडा था . जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

छात्रा के पिता नरेश कुमार कीशिकायत पर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए थे 1 जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को 20 फरवरी को कारण बताआे नोटिस भी जारी किया गया था 1 जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल ने जांच में आवश्यक सहयोग नहीं दिया 1स्कूल को शिक्षा निदेशालय से आठवीं कक्षा तक की मान्यता थी और वह दिल्ली शिक्षा कानून के प्रावधान का उल्लंघन कर बिना पूर्वानुमति के नयी कक्षाएं चला रहा था 1 इसके अलावा स्कूल का बुनियादी ढांचा मानकों के अनुप नहीं पाया गया

स्कूल की तरफ से कहा गया कि विद्यालय को आठवीं कक्षा तक मान्यता थी और इसलिए दसवीं कक्षा की छात्रा रिंकी कौशिक स्कूल की छात्रा नहीं हो सकती 1 शिक्षा विभाग स्कूल के उत्तर से संतुष्ट नहीं हुआ1 रिंकी कौशिक की उन्नति रिपोर्ट और फीस कार्ड जैसे दस्तवेज यह दर्शाते हैं कि वह इस स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं1 मिश्रा .समरेंद्र.ति्रपाठी1853वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+