राजद सांसद और उनके पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
सीतामढी 04 मार्च .वार्ता. बिहार में सीतामढी की एक अदालत ने अपराधिक मामले में राष्ट्रीय जनता दल .राजद. के सांसद सीताराम यादव और उनके पुत्र के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी किया
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भीम शंकर लाल ने राजद सांसद और उनके अभियंता पुत्र कृष्ण कुमार यादव और राजद नेता मो. अरसद की गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया है
आरोप के अनुसार राजद सांसद उनके अभियंता पुत्र तथा राजद नेता मोहम्मद अरसद ने फरवरी 2008 में एक मामले में गवाह फकीरा राम का अपहरण कर लिया था 1 इसी मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है1 सं.सुमन.रमेश2325वार्ता












Click it and Unblock the Notifications