एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत
भावनगर. 5 मार्च. वार्ता. गुजरात के भावनगर.अहमदाबाद महामार्ग परबडोगारा के निकट आज तड़के एक एंबुलेंस ने सड़क के किनारे खड़ेट्रक को टक्कर मार दी जिसमें एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत होगयी और तीन अन्य घायल हो गये
एंबुलेंस अहमदाबाद जा रही थी जब अंधेरे में चालक को सड़क केकिनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और एंबुलेंस ट्रक से टकरा गयी
ट्रक का एक टायर फट गया था, जिससे उसे वहां खड़ा किया गया था
घायलों को बडोगारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 मृतकों कीशिनाख्त आरिफ हबीबी खोजा ..28.. मेहुल त्रिवेदी ..35.. महावीरसिंह उदयसिंह ..38.. और भारत खेर ..39.. के रूप में की गयी है
एंबुलेंस भावनगर के सर तख्तसिंह अस्पताल का था
महेश 1639 .वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications