पाकिस्तान में सरकार गठन को लेकर सरगर्मियां तेज

इस्लामाबाद. 05 मार्च. वार्ता. पाकिस्तान में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं1 पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी.पीपीपी. के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के निवास पर कल देर रात तक बैठकों का सिलसिला चला

पाकिस्तान मुस्लिम लीग.नवाज. के प्रतिनिधिमंडल के अलावा मौलाना फजलुर रहमान और हामिद नासिर चठ्ठा ने भी श्री जरदारी से मुलाकात की

पीएमएल.एन. के साथ बैठक के दौरान संविधान में संशोधन के बारे में चर्चा हुई जबकि फजलुर रहमान के साथ बैठक में सरकार के गठन तथा चठ्ठा के साथ बैठक में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया गया

पीपीपी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल मखदूम अमीन फहीम. युसुफ रजा गिलानी. चौधरी अहमद मुख्तार और शैरी रहमान भी इन बैठकों में श्री जरदारी के साथ उपस्थित थे

पीएमएल.एन. के साथ हुई सबसे अहम बैठक में चौधरी नासिर अली. इसाक डार और ख्वाजा आसिफ ने पीपीपी नेताओं के साथ आगामी सरकार से जुडे कई मसलों पर चर्चा की1 पीएमएल.एन. ने पीपीपी को भरोसा दिलाया कि यदि सिंध और केंद्र में सरकार के गठन में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट.एमक्यूएम. को शामिल किया जाएगा तो उसे कोई ऐतराज नहीं है

बैठक के दौरान अपदस्थ न्यायाधीशों की बहाली के बारे में भी चर्चा हुई और इस बात पर सहमति बनी कि इस संबंध में संसद में निर्णय लिया जाएगा

इस बीच. देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधिमंडल ने आसिफ जरदारी से मुलाकात की है1 उत्तरी क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लाल हुसैन. मुहम्मद फिदा करीम और अब्बास अली ने श्री जरदारी से भेंट कर उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

रंजीत.सचिन नंद1043 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+