संप्रग सरकार महंगाई को रोकने के लिए उचित कदम उठाएगी..मनमोहन
नयी दिल्ली 05 मार्च.वार्ता. प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह ने देश मेंआसमान छूती महंगाई को स्वीकार करते हुये कहा है कि उनकीसरकार महंगाई को रोकने के लिए प्रयासरत है और भविष्य में जो भीकदम उठाने की जरत पडेगी. उनकी सरकार हिचकेगी नहीं
डा0 सिंह ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवादप्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह स्वीकारोक्ति की1 उन्होंने कहाकि हमारी सरकार बढती मुद्रास्फीति से चिंतित है क्योंकि यह गरीबों कादुश्मन है. लेकिन यह महंगाई अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और जींसोंके दाम बढने से भी पैदा हुई है
उन्होंने कहा कि जब हमने 2004 में सत्ता संभाली थी तबअंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 36 डालर प्रति बैरेल थी. परआज यह 100 डालर से ऊपर हो गयी है
अरविंद शेखर मनोरंजन 1650 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications