एक को छोड 43 जजों की बहाली की पेशकश की थी..ऐतजाज
इस्लामाबाद 05 मार्च .वार्ता. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष चौधरी ऐतजाज अहसान ने दावा किया है कि सरकार ने उनसे एक को छोडकर बाकी सभी 43 जजों की बहाली की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने साफ तौर पर बता दिया है कि वह जस्टिस इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी सहित सभी जजों की बहाली चाहते हैं
श्री अहसान कल शाम सुप्रीम कोर्ट बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष जार इमदाद अली अवाम के सक्कर स्थित निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे1 उन्होंने कहा कि देश भर के वकील नौ मार्च से 16 मार्च तक न्यायपालिका की स्वतंत्रता के पक्ष में सप्ताहभर तक काले ण्डे लगायेंगे
उन्होंने कहा कि नौ तारीख को प्रस्तावित लम्बा मार्च इसलिये स्थगित किया है ताकि नयी सरकार को न्यायपालिका की तीन नवम्बर 2007 के पूर्व ही स्थिति बहाल करने का पर्याप्त समय मिल सके
सचिनसुनील1020वार्ता












Click it and Unblock the Notifications