देश के लगभग 70 प्रतिशत बच्चे खून की कमी से ग्रस्त
नयी दिल्ली 05 मार्च.वार्ता. देश के करीब 70 नौनिहाल खून की कमी.एनीमिया. से पीडित है जिनमें से 63 प्रतिशत शहरी इलाको के हैं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा0 अंबुमनि रामदास ने आजलोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुये बतायाकि 69 दशमलव पांच प्रतिशत बच्चे रक्ताल्पता से पीडित है जिनमें से63 प्रतिशत शहरी तथा 71 दशमलब पांच प्रतिशत ग्रामीण इलाकों केहैं1 ये आंकडे छह से 59 माह के आयु वर्ग के बच्चों के है1 श्री रामदास ने श्री हंसराज अहीर के सवाल के जवाब में बताया किवर्ष 2005..07 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सवर्ेक्षण.. .तीन. के अनुसारछह से 59 माह के आयु वर्ग के बच्चों में रक्त की कमी का प्रतिशत 69दशमलव पांच प्रतिशत है
उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने छहमाह से पांच वर्ष के बच्चों को 20 मिलीग्राम आयरन एवं सौ एम सी जीफोलिफ एसिड संपूरण ड्रक प में देने का निर्णय लिया है1 इसी तरहछह से 10 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 30 मिलीग्राम आयरन और250 एम सी जी फोलिफ एसिड दी जाएगी जबकि 11 से 18 वर्ष केकिशोरों को वयस्को के जितनी ही खुराक दी जायेगी
अनुपमा नीलिमा मनोरंजन 1343 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications