प्रधानमंत्री 24 मार्च को बवाना बिजली संयंत्र की आधारशिला रखेंगे
नयी दिल्ली.04 मार्च.वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बवाना में 24 मार्च को 1500 मेगावाट की गैस आधारित बिजली संयंत्र की आधारशिला रखेंगे 1 दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां एशियाड गांव सामुदायिक केन्द्र के शिलान्यास के सिलसिले में आयोजित समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री इस परियोजना का शिलान्यास करने के लिए सहमत हो गए हैं 1 इसके समेत अनेक परियोजनाओं से राजधानी को वर्ष 2010 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी 1 इस मौके पर उन्होंने बिजली और पानी के संरक्षण की जरूरत पर भी बल दिया 1 अजय.सुमन.राणा 2209वार्ता












Click it and Unblock the Notifications