ति्रपुरा में चुनाव के लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था

अगरतला 21 फरवरी .वार्ता. ति्रपुरा में निष्पक्ष विधानसभा चुनावों के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं1 मतदान केन्द्रों अद्ध सैनिक बलों की 200 कम्पनियों सहित 25 हजार सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ हवाई निगरानी के भी प्रबंध किये गये है

राज्य के पुलिस महानिदेशक के टी डी सिंह ने बताया कि सभी सुदूर मतदान केन्द्रों की हवाई निगरानी के अलावा सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर करीब सौ जांच चौकियां बनायी गयी है1 उन्होंने बताया कि आज शाम चार बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद व्यापक जांच अभियान के अलावा हेलीकाप्टरों से हवाई निगरानी भी शुरु कर दी जायेगी

उन्होंने बताया कि राज्यभर में केन्द्रीय अद्ध सैनिक बलों सहित करीब 25 हजार जवानों को तैनात किया गया है1 उन्होंने कहा कि कुछ विशेष कारणों से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या नहीं बतायी जा सकती लेकिन सभी 2391 मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय बलों को तैनात किया गया है

श्री सिंह ने बताया कि मतदान केन्द्रो के आसपास और मतदान केन्द्रों तक आवागमन के रास्तों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये है1 उन्होंने बताया कि हिंसा रोकने और मतदाताओं की सुरक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 200 अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है

इसके अलावा चुनाव की कडी निगरानी के लए केन्द्रीय पर्यवेक्षक के अधीन 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आयोग के 12 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है

सैनी अजय रामलाल1536.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+