करजई ने जरदारी को चुनाव जीतने पर बधायी दी
इस्लामाबाद 21 फरवरी .वार्ता. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी .पीपीपी. के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को फोन कर उनकी पार्टी को चुनाव में मिली सफलता पर बधाई दी है
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज में आज पीपीपी के सूत्रों के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी1 पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री करजई ने श्री जरदारी को पीपीपी की जीत पर मुबारकबाद देते हुये कहा कि अब पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली का रास्ता साफ हो गया है1 श्री करजई ने कहा कि पाकिस्तान में किसी भी पार्टी की सरकार बने लेकिन अफगानिस्तान सरकार उसके साथ मिलकर इस क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिये काम करती रहेगी1 गौरतलब है कि पाकिस्तान में गत 18 फरवरी को हुये आम चुनाव में पीपीपी सबसे बडी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है हालांकि चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण विपक्षी दल गठबंधन सरकार बनाने की कवायद में जुट गये है
निर्मलसुनील1923वार्ता












Click it and Unblock the Notifications