हाडौती के कांग्रेसजनों में गहलोत स्वीकार्य नेता
कोटा 21 फरवरी. वार्ता. कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा है किराजस्थान के हाडौती अंचल के कांग्रेसजनों के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत सर्व स्वीकार्य नेता हैं
श्री सिंह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि वह अन्य अंचल के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोच के बारे में तो नही जानते लेकिन जहां तक हाडौती अंचल का स्वाल हैं तो श्री गहलोत के नेतृत्व को लेकर यहां के कांग्रेसजनों में कोई मतभेद नही हैं
श्री गहलोत की उपस्थिति में उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में सांगोद के निकट परवन नदी में किसान सम्मेलन को चुनावी राजनीति से जोडे जाने से इंकार करते हुये श्री सिंह ने कहा इस सम्मेलन का मुख्य उद्वेश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों मेंंजागरूकता पैदा करना और राज्य सरकार पर जल सरंक्षण के उपाय के लिये दबाव बनाना हैं
श्री ने राज्य सरकार द्वारा चालाये जा रहे जल चेतना कार्यक्रम को सजावटी बताते हुये कहा कि जल चेतना के नाम पर नौटंकी की जा रही हैं1 उन्होने कहा कि कोरे जल चेतना के नारों के आधार पर जल संरक्षण संभव नही हैं1 इन थोथे नारों के बजाये ठोस एवं टिकाऊ कायो तथा नीतिगत निर्णय करके ही व्यर्थ बहते जल को रोक कर उसका सार्थक उपयोग किया जा सकता हैं
सं.शिव.रमेश1746वार्ता












Click it and Unblock the Notifications