मध्यप्रदेश बोर्ड के परीक्षकों के लिये बीमा योजना
भोपाल .21 फरवरी.वार्ता.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्यप्रदेश ने इस वर्ष हायर सेकंडरी और हाई स्कूल परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से संलग्न 50 हजार व्यक्तियों के लिये एक.एक लाख रुपये का बीमा कराया है1 आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि बोर्ड द्वारा कराये गये इस समूह बीमा योजना में परीक्षा अवधि के दौरान किसी सदस्य की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाने एवं स्थायी रुप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये और आंशिक रुप से विकलांग होने पर पचास हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है1बोर्ड द्वारा करायी गयी समूह बीमा की अवधि 15 फरवरी से 15 अप्रैल 2008 तक रहेगी1 बोर्ड द्वारा इस वर्ष आयोजित की जा रही हायर सेकंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षाओं में लगभग 10 लाख से अधिक विद्याथर्ी शामिल होंगे1 आगामी एक मार्च से शुरु होने वाली हायर सेकंडरी परीक्षा के लिये चार लाख दो हजार 132 तथा हायर सेकंडरी .व्यावसायिक. परीक्षा में 4343 छात्र शामिल होंगे जबकि तीन मार्च से 27 मार्च तक आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में छह लाख 85 हजार 938 छात्र भाग लेंगे
बोर्ड की हायर सेकंडरी परीक्षाएं 29 मार्च को और हायर सेकंडरी .व्यावसायिक. परीक्षाएं 17 मार्च को समाप्त होगी1 परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 फरवरी तक पूरी कर ली जायेगी
अजय शिव रामलाल1607.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications