विभिन्न मुद्दों पर युवा सपाइयों ने हंगामा काटा
लखनऊ ् 21 फरवरी. वार्ता. छात्र संघों की बहाली तथा छात्र नेताओंके विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर अपनेराज्यव्यापी आन्दोलन के तहत समाजवादी पार्टी .सपा. के युवाकार्यकर्ताओं ने आज कई जगहों पर हंगामा काटा
लखनऊ में विधानभवन की आेर कूच कर रहे सपाइयों को रोकने केलिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया 1 शहर के जाने माने लॉरेंटोकान्वेंट स्कूल के निकट विधान भवन की आेर बढ़ने का प्रयास कर रहेयुवा सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन काइस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े 1 इस घटना में कुछ सपाकार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आयीं
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में 100 से अधिक सपाकार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया 1 इस बीच वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक अखिल कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बलप्रयोग नहीं किया गया लेकिन उन्हें विधान भवन की आेर जाने सेअवश्य रोका गया 1 प्रदर्शनकारियों की अगुवायी सपा की युवा इकाइयोंके प्रभारी सांसद अखिलेश यादव कर रहे थे 1 बसन्त आशा लखमी1845जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications