रेल बजट जनता का बजट होगा.. वेलू
नई दिल्ली 21 फरवरी .वार्ता. रेल राज्य मंत्री आर वेलू ने आज कहा कि इस बार का रेल बजट आम लोगों का बजट होगा और इससे जनता पर कोई बो नहीं बढेगा1 श्री वेलू ने आज यहां रेल पथ के बारे में दो दिन की एक राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि .. रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने पिछले चार बजटों में किराया नहीं बढाया है उल्टा जनता को किराए में कुछ रियायत ही दी गयी है1 श्री यादव भी कह चुके हैं कि इस बार का बजट भी आम जनता का बजट होगा..1 श्री वेलू से जब पूछा गया कि इसका मतलब क्या यह है कि इस बार बजट में किराए भाडे में कोई बढोतरी नहीं होगी तो उन्होंने कहा.. आप अपने शब्द मेरे मुंह में न डालिए 1 बजट पेश होने का इंतजार कीजिए1 जब रेल मंत्री संसद में बजट प्रस्तुत करेंगे तो सब बातें साफ हो जाएंगी1 उन्होंने कहा कि 2007..08 में रेलवे की बचत कम से कम पिछले वर्ष के बराबर तो रहेगी1 उल्लेखनीय हेै कि रेलवे ने 2006..07 में 20 हजार करोड रूपए की नकद बचत दिखाई थी1 रेल राज्य मंत्री ने कहा कि .. रेलवे का यह कायाकल्प भाडा बढाए बिना ही संभव हुआ है
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वषो से रेलवे के यात्री सेवा और माल ढुलाई में तेजी आने तथा यात्री गाडियों की लम्बाई और माल गाडियों के वैगनों की भार सीमा बढाने से रेलवे को अच्छी खासी आमदनी होने लगी है1 सस्ती एअरलाइनों से मुकाबला करने के लिए रेलवे के वातानुकूलित श्रेणी के किराए में कमी की शुरूआत भी की जा चुकी है1 अनुमान लगाया जा रहा है कि रेल मंत्री इस बार के बजट में एसी द्वितीय श्रेणी और एसी तृतीय श्रेणी के किराये में रियायत दे सक ते हैं 1लोकपि्रय साबित हो रहीं वातानुकूलित गरीब रथ गाडियों की संख्या भी बढायी जा सकती है1 मनोहर.शिशिर.शिव.रमेश1337वार्ता












Click it and Unblock the Notifications