छह महीने में शुरू हो जाएगा आनंद विहार टर्मिनल.श्रीप्रकाश

नयी दिल्ली 21 फ्रवरी .वार्ता. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्रीप्रकाश ने कहा है कि दिल्ली मे बन रहा आनंद विहार टर्मिनल से रेलगाडियों का संचालन छह महीने में शुरू हो जाएगा

रेलवे के इंस्टीच्यूट आफ् पर्मानेंट वे इंजीनियर्स के एक कार्यक्रम में आज यहां यूनीवार्ता से बातचीत में श्रीप्रकाश ने कहा कि आनंद विहार टर्मिनल पर स्टेशन. प्लेटफ्ार्म. वाशिंग यार्ड. तथा मेंटनेंस यार्ड आदि का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है1 आनंद विहार से सहिबाबाद रेलवे स्टेशन तक दो अतिरिक्त लाइनें बननी हैं. जिस पर तेजी से काम चल रहा है1 उम्मीद है कि छह महीने में यह काम पूरा हो जाएगा

उन्होेने कहा ..मैंने कल ही आनंद बिहार काम देखा है1 वहां के कामकाज से मैं संतुष्ट हूं1 अब यात्रियों को और इंतजार नहीं करना होगा1 इस वर्ष वहां सब कुछ शुरू हो जाएगा1.. गौरतलब है कि नयी दिल्ली एवं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर रेलगाडियों की बढती संख्या को देखते हुए 85 करोड रूपए की लागत से आनंद विहार टर्मिनल का विकास किया जा रहा है1 इसके बन जाने के बाद दिल्ली से पूर्व एवं पूवोत्तर की आेर जाने वाली गाडियां वहीं से चलेगी और वहीं खत्म होंगी1 माना जा रहा है इससे नयी दिल्ली का बो कम होगा

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी कंशेसन एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है1 इसके बाद ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी1 उल्लेखनीय है कि 2010 तक इसके पहले चरण को पूरा किया जाना है

शिशिर.मनोहर.रमेश1246वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+