किसानों की समस्यायें हल करने को सवोच्च प्राथमिकता. सोनिया

नयी दिल्ली. 21 फरवरी. वार्ता . कांग्रेस और सत्ताढ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग .की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों की समस्याओं को हल करने को सवोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि इस दिशा में वह अपना पूरा योगदान देंगी

श्रीमती गांधी ने आज अपने निवास पर विभिन्न राज्यों से कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में आये किसान प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त किया कि वह किसानों की समस्याओं को हल करने के लिये उनसे जो भी बन सकेगा वह सब कुछ करेंगी1 वह किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचायेंगी1 राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि श्रीमती गांधी किसानों की स्थिति को लेकर कितनी चिंतित हैं इसका उदाहरण आज उस समय देखने में आया जब उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये किसानों से व्यक्तिगत रुप से उनकी परेशानियों और मंागों को सुना1 श्रीमती गांधी ने कल रायबरेली में एक समारोह में वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से कहा था कि इस वर्ष के बजट में किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाये

राजस्थान. महाराष्ट्र. हरियाणा. पंजाब और छत्तीसगढ सहित कई राज्यों से आये किसानों ने श्रीमती गांधी से आग्रह किया कि इस वर्ष के बजट में उनके लिये विशेष रियायतों का प्रावधान किया जाये तथा कांग्रेस अपनी नीतियों में किसान और कृष िक्षेत्र को प्रमुख स्थान दे1 किसानों ने कर्जा माफी तथा रियायती दर पर रिण उपलब्ध कराने की मांग की1 राजस्थान के किसानों ने मौसमी खराबी से फसलों को होने वाले नुकसान को भी आपदा राहत में शामिल करने की मांग की1 इस वर्ष पाला और शीतलहर से राजस्थान में फसलों को काफी नुकसान पहंुचा है

राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत. प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक. राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष परसराम मोरदिया शामिल थे1 महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा राव तथा हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश ने किया

जय . अजय प्रेम .1542वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+