नयागढ हत्याकांड में मृतकों की संख्या बढकर 16 हुई.दो नक्सली धरे गये
भुवनेश्वर 21 फरवरी.वार्ता. उडीसा में 15 जनवरी के नयागढ नक्सल हत्याकांड में घायल एक और पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत के साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढकर 16 हो गई है जबकि तलाशी अभियान में दो और नक्सली पकडे गये हैं
सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड के बाद कटक के एससीबी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में सात अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भर्ती जवान चिंतामणि साहू ने कल रात दम तोड दिया1 इसी बीच नयागढ अस्पताल में भर्ती दो और पुलिसकर्मियों की हालत बिगडने पर दोनों को एससीबी अस्पताल भेज दिया गया है
इसी बीच कंधमाल और गंजाम के जंगलों में छिपे नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के तलाशी अभियान में कल दो और नक्सली पकडे गये तथा दोनों के पास से नयागढ शस्त्रागार से लूटी गयी पिस्तौल बरामद की गयी1 तलाशी अभियान का आज छठा दिन है1 सूत्रों के अनुसार तलाशी और धरपकड अभियान और तेज कर दिया गया है
सुमन शिव मनोरंजन 125
वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications