फलस्तीनियों के मानवाधिकार की रक्षा के लिये भारत कृतसंकल्प.मनमोहन
नयी दिल्ली. 21 फरवरी. वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फलस्तीन के लोगों और उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिये भारत के सतत और दृढ समर्थन को एक बार फिर दोहराया है
डा सिंह ने जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी को भेजे पत्र में कहा है.. यह हमारा दृढ विश्वास है कि कि फलस्तीनी अवाम और इजरायल के बीच के संघर्ष का बल प्रयोग कर समाधान नहीं किया जा सकता1 हमने लगातार सभी पक्षों से हिंसा त्यागने और इस मुद्दे का शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से समाधान करने की अपील की है जो इजरायल के साथ साथ संप्रभु. स्वतंत्र और समृद्ध फलस्तीन की स्थापना के लिए आवश्यक है1.. उल्लेखनीय है कि शाही इमाम ने हाल ही में प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उनसे अपील की थी कि भारत को फलस्तीन मुद्दे के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिक निभानी चाहिए और स्वतंत्र देश की स्थापना के लिए उनके संघर्ष के प्रति एकजुटता प्रदशित करनी चाहिए
शाही इमाम ने आरोप लगाया था कि गाजापट्टी की इजरायली नाकेबंदी. हजारों फलस्तीनियों की जिंदगी बर्बाद करने के उद्देश्य से की गयी है जो मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है
सुमन.शिरीष.अजय.राणा 1607वार्ता












Click it and Unblock the Notifications