भारत में चालू तेल वर्ष में 3.30 करोड टन तिलहन उत्पादन अनुमान

वाशिंगटन 21 फरवरी.वार्ता. भारत में तेल विपणन वर्ष 2007..08 के दौरान तीन करोड तीस लाख टन तिलहन उत्पादन का अनुमान है 1 अमरीका के कृष िविभाग से जुडे एक अधिकारी की रिपोर्ट में तेल वर्ष 2007..08 नवम्बर..07 से अक्टूबर..08..के दौरान भारत में 68 लाख टन तेल और एक करोड 53 लाख टन खली की संभावना व्यक्त की गई है1 रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्दियों के दौरान बारिश का अभाव और शीत लहर चलने से सरसों.रैपसीड का उत्पादन पिछले साल के 58 लाख टन तुलना में 55 लाख टन रह जाने का अनुमान लगाया गया है 1 रिपोर्ट में मूंगफली के उत्पादन को संशोधित कर पहले के 70 लाख टन की तुलना में घटाकर 66 लाख टन किया गया है जबकि सोयाबीन की पैदावार पहले के 92 लाख टन के अनुमान की तुलना में 93 लाख टन होगी

देश में इस वर्ष रबी सीजन के दौरान तिलहन की बुवाई का क्षेत्रफल पहले के 96 लाख 95 हजार हैक्टेयर के मुकाबले नौ प्रतिशत कम अर्थात 89 लाख 46 हजार हैक्टेयर रहा है 1 रबी के दौरान उगाई जाने वाली तिलहन फसलों में मुख्यत रैपसीड. मूंगफली और सूरजमुखी होती है 1 बुवाई के क्षेत्रफल में सर्वाधिक कमी सरसों.रैपसीड की है 1 रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसून के समय से पहले खत्म हो जाने से भूमि में नमी की कमी और बुवाई के समय अधिक तापमान से प्रमुख तिलहन क्षेत्र प्रभावित हुए 1 इसके अलावा राजस्थान . उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे सरसों की बुवाई वाले प्रमुख राज्यों में कडाके की ठंड के साथ सर्दी के दौरान बरसात नहीं होने का असर भी है 1 इसे देखते हुए सरसों के उत्पादन का अनुमान पहले के 58 लाख टन की तुलना में 55 लाख टन होने की संभावना है1 मिश्रा सत्या मनोरंजन 1256 जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+