प्रतिबंधित क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त मामले में मुकदमें दर्ज होंगे
बीकानेर 21 फरवरी.वार्ता. भारत..पाकिस्तान सीमा पर प्रतिबंधित सीमांत क्षेत्र में अवैधरुप से जमीन की खरीद फरोख्त के 195 मामलों में जिला प्रशासन ने पुलिस में मुकदमें दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजेन्द्र मिश्रा के अनुसार सम्बंधित अधिकारियों को अपने थाना क्षेत्रों में जमीन की खरीद फरोख्त प्रकरण सम्बंधी मुकदमें दर्ज कराने को कहा गया है
इस सम्बंध में राज्य सरकार को भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं1 पिछले चार पांच वर्ष में हरियाणा. पंजाब तथा दिल्ली इत्यादि के लोगों एवं कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर कानूनी प्रवेश और जमीन की खरीद फरोख्त मामले की जांच कर आरोपियों को सूचीबद्ध किया गया हैं
स शिव मनोरंजन 1300 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications