बि्रजेश सिंह को उत्तर प्रदेश ले जाने की अपील पर सुनवाई स्थगित
मुंबई 21 फरवरी. वार्ता. मुंबई के 17 वर्ष पुराने जे जे शूटआऊट कांड में गिरफ्तार बि्रजेश सिंह को वाराणसी में हुए एक हत्याकांड में पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश ले जाने की अपील पर विशेष टाडा अदालत ने सुनवाई एक मार्च तक स्थगित कर दी
वाराणसी के उपाधीक्षक राजे भारती ने आज अदालत से अपील की कि सिंह को उनके कब्जे में दिया जाये ताकि उसे उत्तर प्रदेश ले जाकर उससे वारणसी में हुई एक हत्या के सिलसिले में पूछताछ की जाये1 अदालत ने मुंबई पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस की इस अर्जी पर अपना पक्ष रखने के लिए एक मार्च तक का समय दिया और सुनवाई तब तक के लिये स्थगित कर दी
महेश आशा जगबीर2018जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications