डीएलएफ् मेट्रो निर्माण का ठेका डीएलएफ् लेग आे रोरके को
नयी दिल्ली 21 फ्रवरी .वार्ता. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुडगांव में रियल इस्टेट फ्र्म डीएलएफ् की कालोनी में करीब 400 करोड रूपए की लागत से बनने वाली मेट्रो रेल का ठेका समूह की ही कंपनी डीएलएफ् लेंग आे रोरके को दिया गया है जो अगले महीने से काम शुरू कर रहा है
गुडगांव में इस निजी कंपनी द्वारा विकसित कालोनी में मेट्रो रेल मार्ग निर्माण के लिए गठित कंपनी डीएलएफ् मेट्रो के कार्यकारी निदेशक सीबीके राव ने आज यहां यूनीवार्ता से कहा कि प्रस्तावित मेट्रो रेल डीएलएफ् फ्ेज थ्री से दिल्ली मेट्रो के स्टेशन सिकन्दरपुर तक होगी1 इसके बारे में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और उसी के आधार पर ठेका डीएलएफ् आे रोरके को मिला है1 उन्होंने बताया कि जून 2010 तक डीएलएफ मेट्रो शुरू हो जाएगी
श्री राव ने बताया कि इस परियोजना के बारे में अभी हरियाणा सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र इसी हफ्ते मिलने की उम्मीद है1 उसके बाद मार्च में जोर शोर से काम शुरू हो जाएगा1 इस परियोजना की लागत 400 करोड रूपए आंकी गयी है जिसका इंतजाम डीएलएफ् ने ही किया है
गौरतलब है कि रेलवे के अवकाश प्राप्त सिविल इंजीनियर सीबीके राव इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम .डीएमआरसी. में निदेशक .परियोजना. थे1 वहां से इस्तीफ्ा देकर उन्होने डीएलएफ् मेट्रो की जिम्मेदारी संभाली है
रियलिटी क्षेत्र की जानी मानी कंपनी डीएलएफ् यूनिवर्सल लिमिटेड ने बि्रटेन की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी लेंग आे रोरके के साथ मिलकर एक संयुक्त उपक्रम बनाया है1 आधारभूत संरचना एवं सिविल निर्माण क्षेत्र की इस कंपनी में दोनो प्रवर्तक कंपनियों की बराबर की हिस्सेदारी है1 इस समय यह कंपनी डीएलएफ् के देश भर में चल रही परियोजनाओं को कार्यरूप दे रही है
शिशिर.मनोहर.शिव.रमेश1343वार्ता












Click it and Unblock the Notifications