मरु मेंले में कैमल टेटू शो ने दर्शकों को रोमांचित किया

जैसलमेर ् 21 फरवरी .वार्ता. स्वर्ण नगरी जैसलमेर में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मरु मेले में कल रात पूनम स्टेडियम में सीमा सुरक्षा बल .बीएसएफ. द्वारा प्रस्तुत ऊंटों के हैरत अंगेज करतबों वाले टेटू शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया

इस अवसर पर बीएसएफ के महानिदेशक ए के मित्रा ् जिला कलक्टर अम्बरीश कुमार ् बल के महानिरीक्षक के एल मीणा ् उप महानिरीक्षक डी बी सारस्वत और अतिरिक्त उप महानिरीक्षक बी एल चौहान उपस्थित थे

कैमल टेटू शो में सीमा प्रहरी पर्वत सिंह व चन्दन सिंह ने दौडते हुये ऊंटों पर सवार होकर अतिथियों को सलामी दी1जवानों ने दौडते ऊंट पर शीर्षाआसन करने ् ऊंट की गर्दन तथा दो ऊंटों पर एक साथ सवारी करने ् ऊंट की पीठ पर छिपने तथा घायल अवस्था में अपने साथी को गन्तव्य पर पहुंचाने के करतब दिखाये1ऊंटों ने अपने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

मरु मेले के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण कैमल माउंटेड बैंड कीप्रस्तुति रही1जवानों ने विश्व में अपनी किस्म के इस एक मात्र बैंड परलोकगीतों की स्वर लहरियां बिखेरी

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिन्द्रकौर बादल की उपस्थिति में देदानसर मैदान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई1 महिला कबड्डी के आयोजन के साथ ऊंट दौड़ ् ऊंट श्रंृगार और घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई1 कैमल पोलो मैच में बीएसएफ की टीम में कैमल पोलो एसोसिएशन को हराया1 श्रीमती बादल ने पुरस्कार वितरित किये

सं.शिव.रमेश1327 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+