बिहार विधान मंडल का बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना

पटना ्21 फरवरी:वार्ता: बिहार विधान मंडल का कल से शुरू होनेवाला बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना है1 विधानसभा के कार्यक्रम के अनुसार सभा की बैठक कल से शुरू होगी और दो अपै्रल तक चलेगी 1 इस दौरान विधानसभा की कुल 24 बैठकें होंगी 1 विधान मंडल की बैठक के पहले दिन कल राज्यपाल का अभिभाषण होगा1 विधान सभा में राज्य सरकार वर्ष 2008..09 का बजट 25 फरवरी को पेश करेगी1 सदन में वित्तय वर्ष 2007..08 का तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन 19 मार्च को किया जायेगा 1 विधान परिषद् के कार्यक्रम के अनुसार परिषद् की बैठक कल से शुरू होकर तीन अपै्रल तक चलेगी और इस दौरान कुल 25 बैठके आयोजित होंगी 1 परिषद् में 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद..विवाद होगा तथा वर्ष 2008..09 का बजट पेश किया जायेगा

इस बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल जन समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेेंगे1 इस बीच राज्य के संसदीय कार्यमंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कल से शुरू हो रहे विधान मंडल सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों से सहयोग का अनुरोध करते हुये कहाकि बिहार की जो सकारात्मक छवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है उसमें सभी सदस्य अपना सहयोग करें 1उन्होंने कहा कि सदन के माध्यम से ही सदस्य जनता की समस्याओं को उठा कर उसका निराकरण करा सकते है1 विनय शिव रामलाल1454वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+