हिंदी को मुंबई मनपा की अधिकृत भाषा बनाने के प्रस्ताव की निंदा
मुंबई. 21 फरवरी. वार्ता. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कांग्रेस केकुछ पार्षदों की आेर से मुंबई महानगरपालिका की अधिकृत भाषाहिंदी को बनाने के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है
पार्टी के मुखपत्र ..सामना.. में आज प्रकाशित एक संपादकीय में श्रीठाकरे ने कहा है कि ऐसी मांग करने वालों को जेल में डाल देनाचाहिये1 संपादकीय में कहा गया है ..आप महाराष्ट्र में आकर मराठी काअपमान कैसे कर सकते हैं.. संपादकीय में सभी को मराठी सीखने कीसलाह देते हुए कहा गया है कि दूसरे राज्यों में वहां की भाषा सीखनाअनिवार्य है
संपादकीय में कहा गया है कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और105 लोगों ने अपना बलिदान दिया है ऐसे में यह अकल्पनीय है किअधिकृत भाषा मराठी न होकर हिंदी हो
रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव की इस चुनौती कि ..मैं मुंबई आकरछठ पूजा कंगा.. की आलोचना करते हुए संपादकीय में कहा गया हैकि वे आकर पूजा कर सकते हैं लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति न करें
संपादकीय में मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के इस बयान की भीआलोचना की गयी है कि ..कोई भी मुंबई आ सकता है औरकानूनन किसीको नहीं रोका जा सकता.. संपादकीय में कहा गया हैकि मुंबई पूरे देश को खिलाती है लेकिन इसकी अपनी और महाराष्ट्रकी जेब खाली है1 उन्होंने कहा कि लोगों को आने से रोक नहीं सकतेतो कम से कम उनका घुटने टेककर स्वागत तो न करें1.. महेश 1857 .वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications