मेडिकल चेकअप के बाद शेख हसीना वापस जेल भेजी गयीं

ढाक. 21 फ्रवरी. वार्ता. भ्रष्टाचार केआरोप में जेल में बंद बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को खराब स्वास्थ्य के कारण आज राजधानी के एक अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद फिर से जेल वापस भेज दिया गया

श्रीमती हसीना को कडी सुरक्षा में सुबह ढाका स्थित स्क्वायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था1 जेल के उप महानिरीक्षक मेजर शमसुल हैदर सिद्दकी ने बताया कि अस्पताल के दस सदस्यीय चिकित्सक दल ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया

मेजर सिद्दकी ने बताया कि चिकित्सकों ने सुश्री हसीना को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह नहीं दी इसलिये उन्हें दिन में स्थानीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर जेल वापस भेज दिया गया है1 इससे पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले चिकित्सक दल के डाक्टर अब्दुल्ला ने बताया कि श्रीमती हसीना उच्च रक्तचाप. एलर्जी और सुनने की परेशानी से पीडित हैं1 गौरतलब है कि 21 अगस्त 2004 को ढाका में एक रैली के दौरान हुये ग्रेनेड विस्फ्ोट में उनके कानों को नुकसान पहुंचा था1 इसके बाद सुश्री हसीना की पार्टी अवामी लीग ने उन्हें कानों के उपचार के लिये अमरीका भेजने की मांग की थी1 जेल अधिकारियों ने हालांकि इससे इंकार कर दिया था और कहा था कि जेल के नियमों के तहत उन्हें विदेश नहीं भेजा जा सकता

निर्मल.राणा 1556 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+