नासिक से अपहृत बच्चे मुक्त:साधु गिरफ्तार
कौशाम्बी . 21 फरवरी. वार्ता. उत्तर प्रदेश में कौशांबी के भरवारी रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल ने महाराष्ट्र के नासिक से अपहृत तीन बच्चों को मुक्त कराकर कल साधु को गिरफ्तार कर लिया1 साधु के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर आज जेल भेज दिया गया है जबकि बच्चों को बाल सुधार गृह ् इलाहाबाद में दाखिल करा दिया गया है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर निवासी शंकर लाल बिन्द ने कल रात भरवारी स्टेशन पर सुनीता.07. शिल्पा.08. और नाना पाटेकर.05.नामक तीन बच्चों को देखकर जब पूछताछ की तो इन बच्चों ने बताया कि यह साधु उन्हें चाकू दिखाकर नासिक से उठा लायाहै और वे अपने घर जाना चाहते हैं
बच्चों के बयान पर पुलिस ने साधु को गिरफ्तार करके बच्चों को उसके चंगुल से मुक्त कराकर इलाहाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया है1 सं.शिव रामलाल164
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications