विधानभवन कूच करते सपाइयों पर बल प्रयोग
लखनऊ. 21 फरवरी.वार्ता.उत्तर प्रदेश में छात्रसंघों की तत्काल बहाली और छात्र नेताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिये जाने की मांग को लेकर विधानभवन की आेर कूच कर रहे समाजवादी पार्टी सपा के युवाकार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया1 शहर के जाने.माने लारेंटो कान्वेंट स्कूल के निकट विधानभवन कीआेर बढने का प्रयास कर रहे सपा के युवा कार्यकर्ताओं को रोकने केलिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और अश्रु गैस के गोलेभी छोडे1 इस घटना में कुछ सपा कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भीआयी 1 निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में 100 से अधिककार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया
इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार ने कहा कि प्रदर्शकारियों के विरुद्ध बल प्रयोग नहीं किया गया मगर उन्हें विधान भवन की आेर जाने से रोका जरुर गया1प्रदर्शनकारियों की अगुवायी सपा की युवा इकाइयों के प्रभारी सांसद अखिलेश यादव कर रहे थे
श्री यादव ने कहा कि सरकार को अविलम्ब छात्र संघ चुनाव करानेचाहिये और छात्र नेताओं विशेषकर सपा से जुडे युवकों के विरुद्ध दर्जफर्जी मुकदमों को वापस लेने चाहिये
नरेन्द्र.सैनी. शिव प्रेम .1603वार्ता












Click it and Unblock the Notifications