कश्मीर में जैश.ए.मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर
श्रीनगर 21 फरवरी .वार्ता. जम्मू और कश्मीर के सीमांत कु पवाडा जिले में आज तडके एक भीषण मुठभेड में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश.ए.मोहम्मद के तीन शीर्ष आतंकवादी मारे गए1 पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल और दो पैरा रेजीमेंट के जवानों ने आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद बटनार कूलीगाम के जंगल संयुक्त अभियान शुरू किया1 इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलिया चलानी शुरू कर दी1 सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलिया चलाई1 इस भीषण मुठभेड में तीनों आतंकवादी मारे गए1 उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है1 इनमें एक संभवत शीर्ष कमांडर पाशा है1 उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से तीन ए के राइफल. अन्य हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए
जोरा अजय रामलाल1628वार्ता












Click it and Unblock the Notifications