42 के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
जौनपुर 21 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 42 शातिरअपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है
पुलिस अधीक्षक लालजी शुक्ल ने आज पत्रकारों को बताया कि जिले के कोतवाली एवं लाइनबाजार थाने की पुलिस ने गत दो माह के दौरान 42 शातिर अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत निरुद्ध करने की कार्रवाई की है
उन्होंने कहा कि शराब ् भूमाफिया ् लूट ् हत्या व हत्या के प्रयास में वांछित कुल 42 अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई की गयी है1 उन्होंने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध 28 अपराधी जेल में बंद हैं1 सं. शिव प्रेम .1222वार्ता












Click it and Unblock the Notifications