चिकित्सकों के भर्ती शतो को शिथिल करने पर हो रहा है विचार..अमर
रायपुर.21 फरवरी.वार्ता.छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल नेराज्य में चिकित्सकों की कमी को आज विधानसभा में स्वीकारते हुयेकहा कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिये अभ्यर्थियों को कुछ रियायतें देने पर विचार किया जा रहा है1 श्री अग्रवाल ने प्रश्नोत्तरकाल में कांग्रेस के महेन्द्र कर्मा के प्रश्न के उत्तर में कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिये इन रियायतों का प्रस्ताव होने के कारण अभी लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव नहीं भेजा गया है1 उन्होंने कहा कि संविदा पर नियुक्त चिकित्सकों को स्थायी नियुक्ति देने की प्रक्रिया जारी है शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जायेगा
उन्होंने रायपुर मेडिकल कालेज के प्राध्यापक चिकित्सकों के वेतनसम्बन्धी एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्य सरकार ने देश के लगभग सभी राज्यों से मेडिकल प्राध्यापकों के वेतन के बारे में पूरा ब्योरामंगाया है जिसके अध्ययन के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा1उन्होंनेकहा कि सरकार इस समस्या के प्रति गंभीर है1 श्री अग्रवाल ने कांग्रेस के नन्दकुमार पटेल के प्रश्न के उत्तर में कहाकि राज्य में इस समय 470 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त है1इसकेकारण जाजंगीर चापा सहित कई चिकित्सालयों में विशेषज्ञों की कमी है 1उन्होंने कहा कि पदोन्नति नियमों में रियायत देकर भी इस कमी कोदूर करने की कोशिश की जा रही है
साहू.शिव.रमेश1757वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications