कलाम ने रोजगार मूलक शिक्षा व्यवस्था पर बल दिया
पटना 08 फरवरी.वार्ता. पूर्व राष्ट्रपति और प्रस्तावित नालंदाविश्वविद्यालय के प्रथम विजिटर डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने आजबिहार सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाकर शैक्षणिक संस्थानों मेंरोजगार मूलक पाठ्यक्रम शुरू करने की सलाह दी
डा. कलाम ने यहां ..बिहार इमरजिंग एज ए लिडिंग नालेज हब ..विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह कीव्यवस्था की जाये ताकि वहां से निकलने वाले छात्र रोजगार चाहने कीबजाय रोजगार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में विकसित हो सके
उन्होंने विज्ञान. वाणिज्य और प्रौद्योगिकी संकाय में स्नातक स्तर केछात्रों के लिये छह माह का उद्यमीता पाठ्यक्रम शुरू करने की भी सलाहदी1उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को सफल उद्यमी बनने में सहायतामिलेगी1 डा. कलाम ने नैतिक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि प्राथमिकस्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक छात्रों को महान व्यक्यिों एवं धर्मप्रर्वतकों की जीवनी पढाई जानी चाहिए ताकि उन्हें एक अच्छे व्यक्तिबनने की प्रेरणा मिल सके1 उन्होंने कहा कि जीवन में सिर्फ शिक्षितहोना ही काफी नहीं है बल्कि व्यक्ति को एक अच्छा इंसान भी होनाचाहिए1 पूर्व राष्ट्रपति ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि वह देश केप्रमुख औद्योगिक घरानों एवं अन्य निजी क्षेत्रों से सहयोग लेकर राज्य मेंअच्छे स्कूलों को खोलने का प्रयास करे जिसमें छात्रों के लिये शौचालयएवं स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा अन्यआधुनिकतम सुविधाओं की भी व्यवस्था हो1 इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य केमानव संसाधन विकास मंत्री वृषण पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये
उपाध्याय.जोरा नंद2227 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications