गुर्जर पंचायत दो धडों में बटी
जयपुर 12 जनवरी .वार्ता. राजस्थान में जनजाति में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आंदोलन में दो फाड़ हो गयी है
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बयाना में आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए कल बैठक बुलाई है जिसका भाजपा से निलंबित विधायक प्रहलाद गंुजल गुट ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है
श्री गंुजल ने आरोप लगाया कि श्री बैंसला सरकार के इशारे पर बयाना में महापंचायत बुला रहे है जिसमें जाने का सवाल ही नही है1 उन्होंने बताया कि जनजाति में आरक्षण के लिए सिफारिशी चिट्ठी के अलावा कोई बात नही मानी जायेगी तथा 21 जनवरी को जयपुर महापड़ाव डाला जायेगा1 मुख्यमंत्री श्रीमती वसंुधरा राजे द्वारा गुर्जरों को गैर अनुसूचित श्रेणी में आरक्षण देने के आश्वासन को गुमराह करने वाला बताते हुये उन्होंने कहा कि यह फार्मुला उत्तर प्रदेश ् उत्तरांचल सहित कई राज्यों में फेल हो चुका है1 पारीक सत्या लखमी2030जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
