बर्फ से मरे कुलियों के परिजनों को सेना 50 हजार . और देगी

श्रीनगर. 12 जनवरी.वार्ता. सेना ने जम्मू कश्मीर के ऊरी सेक्टर में बर्फीली तूफान में मारे गये कुलियों के निकट रिश्तेदारों को 50..50 हजार पये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि देने की आज घोषणा की

इस राशि के साथ ही पीडित परिवारों को अब सेना की आेर से कुल एक एक लाख पये मिलेंगे1 सेना इससे पहले पीडित परिवारों को 50 ..50 हजार पये दे चुकी है1 इसी बीच मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी पीडित परिवारों के लिए छह महीने के मुफ्त राशन के साथ साथ 50..50 हजार पये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऊरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बर्फीली तूफान में मारे गये सैनिकों और कुलियों के शव को ढूढने का काम अब भी जारी है1 ऊरी सेक्टर में बर्फ की 15 फीट मोटी परत जमे होने के कारण बचाव दल को इस काम में सफलता मिलने की कम ही संभावना नजर आ रही हैं

ऊरी सेक्टर में भारी बर्फबारी के बीच आठ जनवरी को 12 से अधिक सैनिक और कुली बर्फ में जिंदा दफन हो गये थे1 माचिल सेक्टर में भी हाल ही में दो बर्फीली तूफान में तीन सैनिकों की मौत हो गई है

सुमन.समरेन्द्र.रमेश1917वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+