भाजपा ने माकपा की निन्दा की
कोच्चि.12 जनवरी.वार्ता.माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी.माकपा. पर जिम्मेदारी के बगैर अपनी सत्ता का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा इससे देश के शासन पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है
श्री सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस माकपा की दबाव वाली राजनीति की शिकार है 1माकपा के इसी दबाव के कारण न केवल देश का सुशासन प्रभावित हुआ है बल्कि देश के लोग इसकी भारी कीमत चुका रहे है
केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन.संप्रग. सरकार और केरल में वामपंथी सरकार पर बढती कीमतों पर काबू पाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए श्री सिंह ने कहा कि केरल में चावल 20 से 22 रूपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग.सरकार के कार्यकाल के दौरान चावल केवल नौ से दस रूपये प्रति किलोग्राम बिकता था
देवेन्द्र सत्या रामलाल2019वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
