सच्चर कमेटी की सिफारिशों पर फैसला जल्द: मौर्य
प्रतापगढ़ 12 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी.बसपा. राज्य में सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है
बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यहां कहा मुसलमानों की स्थिति का आकलन करने के लिए बनाई गई सच्चर कमेटी की सिफारिशों पर जल्द फैसला लिया जायेगा 1उन्होंनें कहा कि राज्य सरकार कमेटी की सिफारिशों का अध्ययन कर रही है
राज्य में बढ रही आतंकवादी वारदातों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति के चलते देश की सीमाओं पर घुसपैठ नहीं क पा रही है और दहशतगर्द देश के अनेक हिस्सों में अपनी जडें जमाएं बैठे हैं
सं. शिव रामलाल1810वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
