श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास घंटों फंसे रहे यात्री
श्रीनगर.12 जनवरी.वार्ता.जम्मू कश्मीर में श्रीनगर..जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज जाम के कारण यातायात कई घंटों तक बाधित रहा
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह श्रीनगर से रवाना हुए वाहन जवाहर सुरंग के पास ट्रैफिक कुप्रबंधन के कारण पांच घंटे तक फंसे रहे1 जाम में फंसे यात्रियों ने फोन पर यहां यूनीवार्ता को बताया कि सुरंग के इस आेर वाहनों को रोक दिया गया तथा पूरी तरह भ्रम और अव्यवस्था फैली रही
उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत यात्रियों को घंटों तक भयंकर सर्दी में इंतजार करना पडा1 एक महिला यात्री ने बताया ..हालांकि हम दोपहर एक बजे ही सुरंग के पास पहुंच गये थे लेकिन सात बजे सुरंग को पार कर सके1.. यात्रियों ने राजमार्ग पर दोनों आेर से यातायात शु करने के लिए ट्रैफिक प्रशासन की निंदा की
..संपादक कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें1.. सुमन सत्या रामलाल2018वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
