राजधानी में पारा गिरा.सर्दी बढी
नयी दिल्ली 12 जनवरी.वार्ता. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से छाए बादलों के छंट जाने के बाद आज तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे ठिठुरन और सर्दी फिर बढने की संभावना व्यक्त की गई है
मौसम विभाग के अनुसार कल तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था जो आज 7.0 डिग्री पर आ गया1 हालांकि इस मौसम के दौरान यह सामान्य तापमान है
पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था लेकिन नमी युक्त पश्चिमी हवाओं के कारण बादल छंट गए
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज सुबह वातावरण में धुंध छायी रही थी लेकिन अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहने और सर्द हवाएं चलने की संभावना है
पंचानन.इंद्र.ति्रपाठी1339वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
