पाकिस्तान का अस्तित्व भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों पर निर्भर..जरदारी
इस्लामाबाद . 12 जनवरी . वार्ता .पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के देश में इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ मुहिम में भारत सेअहम भूमिका की अपेक्षा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान का अस्तित्व भारत के साथ उसके सौहार्द पूर्ण संबंधों पर ही टिका है1 इस समय पाकिस्तान की सबसे लोकपि्रय राजनीतिक पार्टी ने पहली बार भारत के प्रति यह बयान देकर कूटनीतिक हलकों को आश्चर्य में डाल दिया है
पार्टी के सह अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी ने एक भारतीय समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा .. पीपीपी निश्चित रुप से भारत के साथ घनिष्ठ मित्रता के पक्ष में है क्योंकि पाकिस्तान का अस्तित्व इसी में निहित है
श्री जरदारी ने कहा .. भारत को हमारे यहां बडी भूमिका निभानी चाहिये क्यों कि हमारी सीमाएं जुडी हुई हैं 1 इस क्षेत्र को एक बडी ताकत होने के नाते भारत की एक बडीजिम्मेदारी भी बनती है 1क्यों कि पाकिस्तान में कोई भी उलट पुलट कोई विघटन या गृहयुद्ध जैसी स्थिति होने पर भारत पर इसका सीधा असर पडेगा 1..निर्मल सचिन प्रेम .130
जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
