नीलम गुप्ता के अपहरण .हत्या के आरोप में उसकाचचेरा भाई गिरफ्तार
ठाणे. 12 जनवरी. वार्ता. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने 25 दिन पूर्व दोबहनों के अपहरण और उनमें से एक की हत्या के मामले में उनके चचेरेभाई को कल गिरफ्तार किया
पुलिस उपायुक्त प्रशांत बुर्डे ने बताया कि संतोष गुप्ता ..23.. कोकल गिरफ्तार किया गया1 पुलिस के अनुसार संतोष को अपने चाचा केव्यवसाय की प्रगति बर्दाश्त नहीं थी इसलिए उसने पिछले वर्ष 18दिसंबर को स्कूल से लौट रही प्रियंका ..7.. और नीलम ..9.. काअपहरण किया1 पुलिस के अनुसार अपहृता ने प्रियंका के सिर पर वारकिया था और उसे मरा जानकर सड़क पर छोड़ दिया1 बाद में जब उसेपता चला कि प्रियंका जीवित है और घर लौट आई है तो उसने उसेजान से मारने की धमकी दी जिस वजह से प्रियंका ने मुंह नहीं खोला
इस बीच कुछ दिन पहले पुलिस को नीलम का शव गणेशपुरी में क्षतविक्षत अवस्था में मिला
पुलिस के अनुसार पुलिस को संतोष पर पहले से शक था लेकिन कोईप्रमाण नहीं मिल रहा था लेकिन जैसे ही यह पता चला कि जिस दिननीलम का शव बरामद हुआ था, संतोष गणेशपुरी गया हुआ था, पुलिसने उसे धर दबोचा
पुलिस ने बताया कि संतोष का नारको विश्लेषण किया जायेगा
महेश.सत्या.रमेश2014वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
