नेपाल में चुनाव की नई तिथि का अमरीका ने स्वागत किया
काठमांडू..12 जनवरी..वार्ता..अमरीका ने नेपाल में संविधान सभा..सी ए.. के चुनाव की नई तिथि का स्वागत किया है
नेपाल की सरकार. दलों और जनताको चुनाव के लिये 10 अप्रैल की तिथि निर्धारित करने पर बधाई देते हुए यहां स्थित अमरीकी दूतावास ने कहा कि उनका देश इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी नेपालियों के शामिल होने के लिये सहायता देने को तैयार है
इसके साथ ही दूतावास ने सभी राजनीतिक दलों का आहवान किया कि वे एक ऐसी आचार संहिता का विकास करें जिससे चुनाव मे सभी नेपालियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त भोज राज पोखारेल ने कहा है कि चुनाव आयोग चुनाव के लिये सरकार द्वारा नई तिथि निर्धारित करने का स्वागत करता है
आकाश रामलाल1910वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
