ट्रक की ठोकर से कांग्रेस नेता की मौत
जांजगीर 12 जनवरी.वार्ता. छत्तीसगढ में जांजगीर जिले के अकलतरा कस्बे में आज दोपहर ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल पर सवार कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह की मृत्यु हो गई
पुलिस के अनुसार जांजगीर चांपा जिला कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह .52 . की मोटर साइकिल को सामने की आेर से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई1 श्री सिंह किसी काम से अकलतरा आये थे और वापस अपने गांव नरियरा जा रहे थे1 हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक में आग लगा दी1 ट्रक चालक मौके से फरार हो गया1 पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है 1 पुलिस ने दिवंगत नेता के शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है
राजपूत सत्या रामलाल2014वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
