गैर अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आरक्षण के लिए तैयार..वसंुधरा
जयपुर 12 जनवरी .वार्ता. राजस्थान में जनजाति आरक्षण के लिये आंदोलनरत गुर्जरों को भरोसा दिलाते हुये मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा है कि महाराष्ट्र की तर्ज पर गुर्जरों को गैर अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आरक्षण देने के बारे में केन्द्र सरकार को पत्र भेजने के लिये राज्य सरकार तैयार है
भाजपा कार्यालय में गुर्जर प्रतिनिधियों की बैठक में श्रीमती राजे ने कहा कि अगर पत्र का मसौदा आज तैयार हो जाता है तो वह इसे कल ही केन्द्र सरकार को भेज देगी1 गुर्जरों को विशेष पैकेज की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रामदास अग्रवाल समिति जल्दी ही इस बारे में अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी
इससे पहले भाजपा नेताओं ने गुर्जर प्रतिनिधियों को समाया कि वे सिफारिशी चिठ्ठी पर इतना जोर नहीं दे तथा जनजाति में आरक्षण मिलने में हो रही देरी से पहले विशेष पैकेज का लाभ ले लें
पारीक सत्या लखमी2016वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
