केंद्र सरकार ब्रज भूमि को छोड रामसेतु की चिंता करें..भाजपा
नयी दिल्ली 12 जनवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.ने केन्द्र सरकार से आज कहा कि वह ब्रजभूमि को छोडकर रामसेतु को बचाने की चिंता करे
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लिखे उस पत्र पर की जिसमें श्रीमती राजे से राज्य के ब्रज भूमि क्षेत्र में खनन के कारण भगवान कृष्ण से जुडे कई महत्वपूर्ण स्थलों के नष्ट होने की शिकायतों की जांच करने को कहा गया है1यह पत्र केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी ने श्रीमती वसुंधरा राजे को लिखा है
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र ने रामसेतु के बारे में उच्चतम न्यायालय में गलत हलफनामा दिया है और उसे ब्रज भूमि के बजाय रामसेतु को कैसे बचाया जाए इसकी चिंता करनी चाहिये1प्रवक्ता नेकहा कि ब्रज भूमि के बारे में किसी और को चिंता करने की जरूरत नहीं है
श्रीमती सोनी ने श्रीमती राजे को पिछले सप्ताह भेजे गये पत्र में कहा है कि उन्हें सांसदों तथा देश..विदेश से कई लोगों से ऐसी शिकायतों वाले ग्यापन मिले हैं. कि ब्रज भूमि के राजस्थान वाले क्षेत्र में बडे स्तर पर खनन गतिविधियां चल रही हैं जिससे वहां भगवान कृष्ण से जुडे महत्वपूर्ण स्थल नष्ट हो रहे हैं1 उन्होंने कहा कि इससे लोग बहुत चिंतित है1 उन्होंने श्रीमती राजे से इस संबंध में उठाये जाने वाले कदमों से उन्हें भी अवगत कराने का अनुरोध किया है
उल्लेखनीय है कि ब्रजभूमि के राजस्थान के भरतपुर जिले में पडने वाले क्षेत्र में खनन कायो के कारण भगवान कृष्ण की इस लीलास्थली में कई धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए समय..समय पर स्थानीय लोग भी आंदोलन करते रहे हैं
उपाध्याय.सं.समरेन्द्र.राणा 1729वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
