पंजाब में वर्ष 2008 शिक्षा और रोजगार के लिए
चंडीगढ.12 जनवरी .वार्ता. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नेवर्ष 2008 को राज्य में शिक्षा और रोजगार सृजन वर्ष घोषित किया है
श्री बादल ने छठे वार्षकि प्रवासी पंजाबी दिवस के अवसर पर आजयहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण पृष्ठ भूमि के शिक्षितयुवाओं को उपयुक्त रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक सवर्े करानेका निर्णय लिया है 1 उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन विभाग सीधे तौरपर इस कार्यक्रम को देखेगा और जो आंकडे इकट्ठे किये जाएंगे उसकेआधार पर उपयुक्त लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेगे
श्री बादल ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वास्ते मानव संसाधन के विकास के लिए भी केन्द्र स्थापित किये गये हैंजिससे लोगों को देश के अलावा विदेशों में भी रोजगार मिल सकेगा
मुख्यमंत्री ने शिक्षा को लेकर राज्य सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट करतेहुए कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में आदर्शविद्यालय खोले जा रहे हैं 1 उन्होंने कहा कि इसमें आर्थिक रूप सेकमजोर वर्ग के लोग शिक्षा पा सकेंगे 1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नेप्रारंभिक तौर पर 100 ऐसे विद्यालय स्थापित करने की योजना तैयार कीहै इनमें से 70 के बारे में निर्णय लिया जा चुका है
उन्होंने प्रवासी पंजाबियों से इस सिलसिले में आगे आने की अपीलकी 1 उन्होंने प्रवासियों से अपने गांव में विकास योजनाओं की शुरूआतकरने का भी अनुरोध किया जिसमें राज्य सरकार 75 प्रतिशत कीहिस्सेदारी करेगी 1 मुख्यमंत्री ने अप्रवासियों से दवा .स्वास्थ.शिक्षा . बुनियादी सुविधाओं आदि के क्षेत्र में राज्य सरकार को अपने अनुभवों का सहयोग देंने की भी अपील की
अरूण.सत्या लखमी2018वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
