कांशी राम को मिले भारत रत्न. मायावती
लखनऊ 12 जनवरी.वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व प्रधानममंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा माक्र्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी.माकपा. नेता ज्योति बसु के बाद अब बहुजन समाजपार्टी.बसपा. संस्थापक कांशीराम को देश का सवोच्च नागरिक सम्मानै ..भारत रत्न.. दिये जाने की मांग आज की गयी1 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने यहां कहाकि दिवंगत कांशीराम ने दलितों के उत्थान और उनके विकास के लियेअपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था1 उन्होंनें कहा कि देश में दलितों के विकास के बारे में श्री कांशीराम ने जितना कुछ किया उतना किसी भी पार्टी के किसी और नेता ने नहीं किया
इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्रीलालकृष्ण आडवाणी ने श्री वाजपेयी को तथा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री ज्योति बसु को भारत रत्न दिये जाने की मांग की है1 श्री आडवाणी ने तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसके लिये पत्र भी लिखा है
श्री आडवाणी देश के इस सवोच्च सम्मान देने के लिये बनी समिति के सदस्य भी हैं1 विनोद.शिव नंद1737 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
