कोलकाता के बडा बाजार में लगी आग और भडकी
कोलकाता 12 जनवरी.वार्ता. कोलकाता के भीडभाड वाले बडा बाजार इलाके में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है1 देर रात लगी इस भयंकर आग में लगभग2500 दुकानें और सात बहुमंजिली इमारतें जल कर खाक हो गयी हैं और करोडो की संपत्ति का नुकसान हुआ है
सरकारी सूत्रों के मुताबिक दमकल की 40 गाडियां आग बुाने में लगाई गई हैं1 लेकिन आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है और यह आस पास की दुकानों और इमारतों तक फैल रही है1 बडा बाजार के जमनालाल बजाज स्ट्रीट में देर रात लगभग डेढ बजे आग लग गयी
सूत्रों के अनुसार शहर के मुख्य व्यावसायिक इलाके में लगी यह भयंकर आग आस पास के इलाकों को चपेट में ले रही है1 उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और त्वरित कार्यबल.आर ए एफ. की टीम को इलाके में तैनात किया गया है 1वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आग बुाने तथा बचाव कायो की निगरानी कर रहे हैं
उन्होंने बताया कि पूरे महात्मा गांधी रोड को खाली करा लिया गया है और स्थानीय लोगों की सुरक्षित स्थानोंे में स्थानांतरित किया जा रहा है1 फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नही है1 स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली कट जाने से पास के मलिकघाट पंपिग स्टेशन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण आग बुाने में समस्या आ रही है1 आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है
पंचानन.इंद्र.ति्रपाठी1212वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
