उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा से राजधानी में पारा लुढका
नयी दिल्ली 12 जनवरी.वार्ता. पश्चिमोत्तर भारत में भयंकर शीत लहर के साथ ही जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाओं से राजधानी दिल्ली में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे1 दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान कल के 11.7 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री घटकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया1हालांकि दिल्ली में आज धूप खिली हुई थी1अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1आर्दता अधिकतम 86 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही1 हालांकि यहां बारिश नहीं हुई
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटों में दिन के समय आसमान साफ रहने और सर्द हवाएं चलने की संभावना है
पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य सेएक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा1पंजाब में सबसे कम तापमान अमृतसर में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1 हरियाणा में नारनौंल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया
चंडीगढ. अंबाला.सिरसा. पठानकोट .भठिंडा तथा कुछ अन्य स्थानों पर धुंध छायी रही1 सुमन सत्या लखमी2039जारीवार्ता...


Click it and Unblock the Notifications
