नारी को सबला बनाकर ही रहेंगे.शिवराज
बैतूल.12 जनवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि उनकी सरकार ने नारी को सबला बनाने का प्रण लिया है
श्री चौहान ने यहां महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत पद सुरक्षित रखे जायेंगे और रानी दुर्गावती बटालियन बनायी जा रही है जिसमें केवल महिला कर्मी ही रहेंगी1 इस बटालियनकी महिला पुलिसकर्मी थानों में महिला डेस्क पर तैनात की जायेंगी
उन्होंने कहा कि वन समितियों में एक तिहाई पद महिलाओं के लिए होंगे1साथ ही वन समितियों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष दोनों में से एक पद पर महिला होगी
कलेक्टर कार्यालय के समक्ष गत नवंबर माह में जहर खाकर जान देने वाली दलित महिला उर्मिला बाई के परिजनों को श्री चौहान ने स्वेच्छा अनुदान राशि से 50 हजार रूपये देने की घोषणा की1मुख्यमंत्री ने उर्मिला बाई के मामले में लापरवाही बरतने वाले डीएसपी वी आर महाजन को निलंबित करने का भी ऐलान किया1 सं.सत्या रामलाल2015वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
